केंद्र सरकार के खिलाफ गुंडरदेही में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन…

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, गूण्डरदेही( राजु मिश्रा) । छग प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस,खाद्य तेल,दाल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ धमतरी चौक गुंडरदेही एवं स्थानीय पेट्रोल पंप मे थाली-ताली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं आम जनता से हस्ताक्षर अभियान चलाकर संसदीय सचिव,गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक एवं छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता माननीय श्री कुंवर सिंह निषादजी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम का ज्ञापन तहसीदार श्री अश्वन पुशाम को सौंपा गया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय साहू,डॉ नारायण साहू,के के राजू चन्द्राकर,रवि राय,ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष युगांत चन्द्राकर,मो सलीम,नरेंद्र तिवारी,श्रीमती रमा ठाकुर,महामंत्री तामेश्वर देशमुख,दीपेश चावड़ा,कोषाध्यक्ष फ़ैज बख्स,जोन अध्यक्ष मानसिंह देशलहरा, सलीम खान,अनिल कटहरे,विधानसभा युकां अध्यक्ष लोगन सार्वा, रामेश्वर चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस सचिव रूपचंद जैन,डुपेंद्र साहू,गोपी साहू,सेक्टर प्रभारी डोमन देशमुख,रामसेवक निषाद,डॉ मानसिंह सार्वा,पवन सिन्हा,बैजनाथ साहू,न पं उपाध्यक्ष गौकरण सोनकर,विजय कोरे,बलराम गुप्ता,लिखन निषाद,सोहन सोनी,युकां महासचिव रिजवान तिगाला,रवि तिवारी,अमृतानंद सिन्हा,गोलू महराज,संदीप तिवारी,धर्मेंद्र साहू,किशन पांड़े,जावेद गोरी,वैभव माधवानी,रुस्तम सोनकर,कुलदीप सिंह,बूथ अध्यक्षगण मनोहर बारले,उमेन्द्र साहू,माखन मंडावी,दयालू राम,संजय अंगारे,श्रीराम ठाकुर सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे

Related Articles

error: Content is protected !!