पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

by sadmin

दक्षिणापथ, दुर्ग। चाकूबाजी में गंभीर रुप से घायल सुभाष साहू 40 वर्ष पिता हिरामन लाल साहू बोरसी निवासी की शुक्रवार की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सुभाष पर गुरुवार की रात कदम प्लाजा बोरसी के पास आरोपी तामेश्वर साहू और दुर्गेश यादव बोरसी निवासी द्वारा चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया था। हमले में सुभाष को गंभीर चोंटे आई थी। उसे उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दी। हमले का कारण पुरानी रंजिश को बताया गया है। घटना की खबर पर दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला मौके पर पहुंचे और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। घटना के संबंध में पद्मनाभपुर पुलिस चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि मामले में दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले के बाद मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। घायल सुभाष साहू की मृत्यु बाद मामले में हत्या की धारा 302भी जोड़ी गई है।

Related Articles