स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पर्वतारोही सुश्री नैना धाकड़ का हौसला बढ़ाया

by sadmin
Spread the love

वीडियो कॉन्फ्रेंस से की चर्चा, परिजनों को भी दी बधाई और शुभकामना

दक्षिणापथ,रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज बस्तर की पर्वतारोही सुश्री नैना धाकड़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा की। उन्होंने सुश्री धाकड़ को माउंट एवरेस्ट फतह करने की बधाई दी और हौसला अफजाई की। श्री सिंहदेव ने उनके परिजनों से भी बात कर बेटी की इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस कठिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुश्री धाकड़ की मेहनत, लगन और समर्पण की तारीफ की। श्री सिंहदेव ने कहा कि अथक परिश्रम और साहस से हासिल नैना की यह उपलब्धि राज्य और देश को गौरवान्वित करने के साथ ही इंसानी जज्बे की भी मिसाल है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के अपने अनुभव साझा करते हुए सुश्री नैना धाकड़ ने बताया कि करीब 450 पर्वतारोहियों के साथ चढ़ाई के दौरान उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मुश्किल हालातों में भी अपने जुनून को बनाए रखा। उन्होंने माउंट एवरेस्ट के शिखर पर राष्ट्रध्वज, स्वामी विवेकानंद, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और छत्तीसगढ़ शासन सहित छह झंडे फहराए और ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा…’ गीत गाया। उन्होंने बताया कि वह 20 वर्ष की उम्र से पर्वतारोहण की ट्रेनिंग कर रही है और पिछले दस वर्षों से पर्वतारोहण में जुटी हुई है। नैना ने कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अथक परिश्रम, साहस और लगन से अब तक 16-17 पर्वतों की सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।

Related Articles

error: Content is protected !!