बारातियों से भरी पिकअप पलटी 28 लोग घायल,11 की हालत गंभीर

by sadmin
Spread the love

घायलों को 108 की मदद से चिकित्सालय पहुंचाया गया
दक्षिणापथ, सूरजपुर।
बारातियों से भरी पिकअप पलटने से उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों में 11 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है जिनको 108 की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जिससे उनकी स्थिति में सुधार है 108 के ईएमटी ओमप्रकाश कुशवाहा व फुलेंद्र यादव की मदद से लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया हो पाई हैं जिनकी लोगों ने सराहना की है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को और ओडगी के टमकी गांव से पिकअप में सवार होकर बराती वापस आ रहे इसी बीच सुबह 9बजे मसनकी पुल के पास पिकअप का चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गई जिससे उसमें सवार करीब 28 लोगों को चोटे आई जिसमें 11 लोगों की हालत गंभीर बताई गई ग्रामीणों ने इस बीच 108 की मदद के लिए फोन लगाया और तत्काल 108 मौके पर पहुंचा और ईएमटी ओमप्रकाश कुशवाहा व चालक फुलेंद्र यादव की मदद से घायलों को ओडगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलने से सभी की स्थिति में सुधार है।11 लोगों को गंभीर चोट आई है।

जिसमें रतीराम पिता जयजीत 23 वर्ष, बोटो पिता रामप्रसाद 60 वर्ष, धानसाय पिता प्रेमसाय 15 वर्ष, कृष्ण कुमार पिता रामेश्वर 30 वर्ष, सोमरवार पिता जेठू राम 50 वर्ष, पूरन पिता बृजमोहन 70 वर्ष, दिलबोधन पिता हेमसाय 70 वर्ष, छोटू लाल पिता सोहन 48 वर्ष, वीरसाय पिता पुडू 55 वर्ष, रामलखन पिता विफन 21 वर्ष एवं धनसाय पिता प्रेमसाय 15 वर्ष के सभी ग्राम जमडी, करदोनी व धौरपुर जनपद पंचायत लुंड्रा जिला सरगुजा के निवासी है इनको एंबुलेंस 108 के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी लाया गया जिनकी हालत गंभीर सिंह ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टर मयंक दुबे के द्वारा उपचार किया गया जिला हॉस्पिटल में भर्ती 4 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है बाकी सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

Related Articles

error: Content is protected !!