Job Loss SAIL: इस बड़ी सरकारी कंपनी के कई कर्मचारियों की नौकरी खतरे में, बंद हो सकता है ‘हेड ऑफिस’!

by sadmin
Spread the love

कोलकाता
Job Loss: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (SAIL) कोलकाता में अपने कच्चे माल के डिवीजन मुख्यालय को कभी भी बंद कर सकता है। यह जानकारी सूत्रों ने शनिवार को दी। यह निर्णय इकाई से जुड़े संविदा कर्मचारियों (Non contractual workers) के लिए एक बड़ा झटका होगा। हालांकि इस मामले में अभी आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है।

सूत्रों ने बताया, ‘‘कंपनी के बोर्ड ने कोलकाता में डिवीजन मुख्यालय को बंद करने और अपनी खानों का नियंत्रण उनके स्थान के आधार पर राउरकेला स्टील प्लांट (ओडिशा) और बोकारो स्टील प्लांट (झारखंड) को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।’’

सूत्रों के अनुसार ओडिशा में स्थित सेल की खदानें राउरकेला स्टील प्लांट के प्रशासनिक नियंत्रण में आएंगी जबकि झारखंड की खदानें बोकारो स्टील प्लांट के अधिकार क्षेत्र में आएंगी। इस कदम से प्रमुख स्टील कंपनी को सालाना लगभग 40 करोड़ रुपये की बचत होने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि कोलकाता स्थित डिवीजन मुख्यालय में गैर-संविदात्मक कर्मचारियों को राउरकेला और बोकारो में स्थानांतरित किया जाएगा। हालांकि संविदा कर्मचारियों की नौकरी को झटका लग सकता है। सूत्रों के अनुसार संविदा कर्मचारियों के एक वर्ग ने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए सेल अध्यक्ष सोमा मंडल से संपर्क किया था। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप की भी मांग की थी।

Related Articles

error: Content is protected !!