अजब-गजब: कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद बुजुर्ग के शरीर से चिपकने लगा लोहे का सामान

by sadmin
Spread the love

महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। यहां एक परिवार का दावा है कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद उनके परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य के शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा हो गई है। डोज लेने के बाद उनके शरीर पर चम्मच, स्टील और लोहे के बर्तन और सिक्के चिपक जा रहे हैं।

इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि इस मामले में सच्चाई सभी के सामने आनी चाहिए। इसके पीछे कोई चिकित्सीय कारण है या कुछ और यह सच जल्द पता लगना चाहिए। इसलिए हमने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।

परिवार ने इसे साबित करने के लिए एक वीडियो भी बनाया है जिसमें साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग अरविंद सोनार के शरीर से चम्मच, छोटी प्लेट और घर में इस्तेमाल की जाने वाले वाले छोटे बर्तन और चम्मच चिपके हुए हैं।

डॉक्टर भी हैरान
परिवार ने जिला प्रशासन को भी इसकी सूचना दी। प्रशासन की ओर से डॉक्टरों की एक टीम यहां जांच के लिए पहुंची और वे भी इसे देख हैरत में पड़ गए। अरविंद सोनार की जांच करने पहुंचे डॉ. अशोक थोरात ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है। यह रिसर्च का विषय है और अभी इस पर कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा। फिलहाल हम इसकी रिपोर्ट महाराष्ट्र सरकार को भेजेंगे और उनके निर्देश के मुताबिक काम किया जाएगा।

वही, नासिक के सिटी हॉस्पिटल के डॉ. नवीन बाजी ने बताया कि यह पहला मौका है जब टीकाकरण के बाद एक हाथ पर लोहे और स्टील का सामान चिपक रहा है। उन्हें उस निजी अस्पताल में डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए जहां उन्हें टीका लगवाया है। हालांकि, इससे पहले ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। यह शोध का विषय है।

Related Articles

error: Content is protected !!