पीएचई मंत्री ने जामुल में किया लगभग साढ़े छह करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

by sadmin
Spread the love

-इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि अधोसंरचना बेहतर करने के लिए शासन प्रतिबद्ध, जामुल के नागरिकों की माँगों पर करेंगे प्रभावी कार्रवाई
दक्षिणापथ, दुर्ग।
पीएचई मंत्री गुरुरुद्र कुमार ने जामुल में लगभग साढ़े छह करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि जामुल में लगभग सवा छह करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन हुआ है। आपके लिए नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के दृष्टिकोण से यह कार्य स्वीकृत किये गए हैं। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लगातार संपर्क में रहने से और नागरिकों से नियमित संवाद से अच्छा फीडबैक मिलता है और नागरिकों के लिए उपयोगी कार्य का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि कोविड के पीरिएड में जामुल के नागरिकों ने अपनी सेवा भावना का अच्छा प्रदर्शन किया है। सभी ने मिलजुलकर कोविड संक्रमण के विरुद्ध जागरूकता अभियान बनाया। संकट के समय में खड़े रहे। फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने भी अपना पूरा योगदान दिया।

चिकित्सकों तथा मेडिकल स्टाफ के बूते हम दूसरी लहर से निकल पाये। सेवाभावी संगठनों की भी पूरी भागीदारी रही। शासन क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए और आपकी आंकाक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ हैं। मंत्री ने इस मौके पर राशन दुकान सुरडुंग का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने हर वर्ग के लिए लाभदायी योजनाएं बनाई हैं। अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का पूरा ध्यान रखा है। हमारी योजनाओं का उद्देश्य लोगों की आर्थिक क्षमताओं का विकास है। नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए हम लोग प्राथमिकता से कार्य कर रहे हैं। चाहे मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से इलाज की व्यवस्था हो अथवा पौनी पसारी जैसी योजनाओं के माध्यम से छोटे-छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना। लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए जलजीवन मिशन के रूप में अहम कार्य हम लोग कर रहे हैं। मंत्री ने शव वाहन भी जामुल नगरीय निकाय को प्रदान किया। इस मौके पर एसडीएम विनय पोयाम एवं अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

error: Content is protected !!