गांधी चौक टू राम मंदिर एनीकट रास्ता अति जर्जर

by sadmin

-पाईप लाईन विस्तार के नाम से खोदा गया गढ्ढे बड़ी दुर्घटना को देखने रहा निमंत्रण
-इस रास्ते पर रहता है चौबीसों घंटे आवागमन
दक्षिणापथ, देवकर (रमेश जैन)।
देवकरनगर पंचायत देवकर मे करीबन एक माह पूर्व देवकर की विभिन्न वार्डो मे पाईप लाईन विस्तार कार्य का काम चला नगर का मुख्य मार्ग सीसी करण भी हो गया पर गांधी चौक से राम मंदिर, एनीकट रास्ता जो चौबीसों घंटे आवागमन रहता है अतिव्यस्त मार्ग है वहां भी पाईप लाईन विस्तार के लिए लम्बा रास्ता खोदाई किया गया है पर उसे आज तक ठीक नहीं किया गया हैं। जिससे मिट्टी युक्त कीचड़ पुरा फैल गया है और कीचड़ युक्त हो गया हैं। जिससे लोगों को आवागमन मे भारी असुविधा व परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई दो पहिया वाहन फिसल कर गिर भी चूके हैं और कभी भी अनहोनी बड़ी दुर्घटना घटना घट सकती है जिससे जानमाल को नुकसान हो सकता है पर स्थानीय प्रशासन आंख बंद कर बैठी है मानो ऐसा लगता है किसी बड़ी दुर्घटना घटने का इंतजार कर रहे हो कीचड़ से लथपथ यह मार्ग नगर वासीयों के लिये मुसीबत बन गया है। स्थानीय नगर पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी ठाकुर से जब इस बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मार्ग का सीसी करण होना है और मै तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करता हूँ गिड़्डी मूरम डालवा कर समतल मार्ग हो जाये मुझे ध्यान में है।

Related Articles