Rajouri Beggar Viral Video: महिला भिखारी की झोपड़ी से मिले लाखों रुपए, जानिए पूरी कहानी

by sadmin
Spread the love

राजौरी, जम्मू. लोगों को इस तरह पैसों की गिनती करते आपने मंदिरों में ही देखा होगा, जब दान पात्र खोले जाते हैं, पर ये कोई मंदिर नहीं है, 1-2-5-10 रुपए के सैकड़ों सिक्के और ज्यादातर 10-10 के ये नोट निकले हैं एक भिखारी के घर से। जी हां, सड़कों पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली, टूटी फूटी झोपड़ी में रहने वाली एक वृद्ध महिला ने लाखों रुपए जमा कर रखे थे। आपको पूरी कहानीबताते हैं।

ये मामला जम्मू के राजौरी जिल के नौशहरा का है, जहां प्रशासन वृद्ध और बेसेहारा लोगों की मदद का अभियान चला रहा है। इसी के तहत इस 70 वर्षीय महिला को प्रशासन ने वृद्ध आश्रम पहुंचा दिया और जब नगर पालिका का अमला उसकी झोपड़ी को हटाने पहुंचातो अंदर सिक्के और नोटों की गड्डियां देखकर दंग रह गया। खबर आग की तरह फैली और मौके पर कई लोग जमा हो गए।

प्रशासन औरपुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। हर कोई भिखारी के झोपड़ी से मिले पैसे देखकर हैरान था। खैर, अफसरों की देखरेख में पैसों को गिनने का काम शुरू हुआ। इस काम में तीन घंटे लग गए। 10, 20, 50 और 100 के नोटों से तीन क्रेट भर गए। कुल मिलाकर 2,58,507 रुपये हुए। कई नोट काफी और सड़ी गलत हालत में भी मिले।

Related Articles

error: Content is protected !!