हनीट्रैप का शिकार हुआ भगोड़ा चोकसी? गर्लफ्रेंड को डॉमिनिका घुमाने ले गया था, सीआईडी के चढ़ा हत्थे

by sadmin
Spread the love

मेहुल चोकसी के एंटीगुआ और बारबुडा से रहस्यमयी रूप से गायब होने की वजह जिस प्रेमिका को बताया जा रहा है, उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि चोकसी कैरिबियाई मूल की बबारा जराबिका को डिनर करवाने या फिर उसके साथ कुछ अच्छे पल बिताने के लिए नाव से डॉमिनिका ले गया था। हालांकि, डॉमिनिका में वह सीआईडी के हत्थे चढ़ गया, जिसके बाद बबारा गायब हो गई।

पेशे से निवेश सलाहकार बबारा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में स्नातक है। वह लगभग एक साल पहले चोकसी के संपर्क में आई थी। दोनों की गुपचुप मुलाकातें धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी थीं। बबारा के इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है कि वह बेहद बोल्ड और आलीशान अंदाज में जिंदगी जीने की शौकीन है। कई तस्वीरों में उसे यॉट के जरिये समुद्री लहरों पर मस्ती करते देखा जा सकता है। कुछ फोटो में वह हेलीकॉप्टर में बैठी नजर आ रही है। इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में बबारा ने खुद को ट्रैवल, बिजनेस और स्‍पोर्ट्स का शौकीन बताया है।

वकीलों ने लगाया अपहरण का आरोप 
डॉमिनिका में चोकसी की गिरफ्तारी पर जारी सस्पेंस के बीच उसके वकीलों ने अपने मुवक्किल को अगवा कर एंटीगुआ से बाहर ले जाने का आरोप लगाया है। वकीलों के मुताबिक 23 मई को भारत से जुड़े लोगों ने एंटीगुआ के अधिकारियों के साथ मिलकर कथित तौर पर चोकसी का अपहरण किया। इसके बाद उसे पीटा गया और एक जहाज से डॉमिनिका ले जाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

गर्लफ्रेंड बनी गिरफ्तारी का सबब
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चोकसी अपनी प्रेमिका के चलते गिरफ्तार हुआ। वह महिला एंटीगुआ में रह रही थी। सुबह-शाम की सैर के समय चौकसी से उसकी दोस्ती हो गई। 23 मई को महिला ने चोकसी को एक अपार्टमेंट में मुलाकात के लिए बुलाया। जब वह मिलने पहुंचा तो कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसे अगवा कर लिया और डॉमिनिका ले गए, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

error: Content is protected !!