नवेलनी की गिरफ्तारी के खिलाफ रूस में सड़कों पर जनता

by sadmin
Spread the love

मॉस्को । रूस में जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। कड़कड़ाती ठंड में प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है। जनता का यह प्रदर्शन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की गिरफ्तारी के खिलाफ हो रहा है। नवेलनी को पिछले रविवार को मास्को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।
राजधानी मॉस्को और पूर्वी खाबारोवस्क इलाके में सैकड़ों प्रदर्शनकारी नवेलनी की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतर आए। बताया जा रहा है कि रूस के 60 शहरों में नवेलनी की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के साथ ही नवलेनी के प्रवक्ता और वकील को भी हिरासत में ले लिया है। रिपोट्र्स में दावा किया गया है कि रूस के कुछ इलाकों में मोबाइल नेटवर्क को भी जाम किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने लोगों को प्रदर्शनों में शामिल नहीं होने और घरों में रहने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि पिछली गर्मियों में जहर दिए जाने के बाद से नवेलनी जर्मनी में अपना इलाज करा रहे थे। वे जैसे ही रूस पहुंचे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी पर अमेरिका और फ्रांस सहित कई देशों ने पुतिन सरकार की निंदा की थी। साथ ही नवेलनी की रिहाई की मांग की थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!