आदर्श कतिया समाज भिलाई-दुर्ग का जुबली पार्क में हुआ चुनाव…

by sadmin
Spread the love

-युधिष्ठिर नागवंशी सरंक्षक तो रमेश शिववंशी बने संयोजक

दुर्ग-भिलाई : भिलाई आदर्श कतिया समाज भिलाई-दुर्ग का सामाजिक चुनावी समर सेक्टर 06 जुबली पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सामाजिक सदस्यों के चेहरों में चुनाव को लेकर बहुत उत्साह दिखाई दिया।
चुनाव को सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी चुनाव प्रभारी – युधिष्ठिर नागवंशी एवं प्रफुल्ल भानु को सौंपी गई। जिनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में दुर्ग जिला कार्यकारिणी का चुनाव सादगी एवं शांति पूर्ण रूप से सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया जिसमें समाज की नारी शक्तियों को भी बिना किसी विरोध के स्थान दिया गया।
इनको मिली जिम्मेदारी…
संरक्षक – युधिष्ठिर नागवंशी, संयोजक – रमेश शिववंशी, सह संयोजक – रमेश ब्रम्हे, अध्यक्ष – विद्या प्रसाद कार्तिकेय , उपाध्यक्ष – मनोज कुमार शिव, श्रीमती नीता आरसे, सचिव – मूलचंद श्रीनाग , सह सचिव – श्रीमती ममता भानु, कोषाध्यक्ष – दीपक डोंगरवार, प्रवक्ता – प्रफुल्ल भानू ,मीडिया प्रभारी – शेखर आरसे , कार्यक्रम प्रभारी – संजू शिव, कौशल कुमार नाग, राधे श्याम नाग, बसंत खुरवंशी , जुगल किशोर चक्रवान, सलाहकार मंडल- पी.के.सूर्यवंशी,श्रीमती सुशीला सूर्यवंशी, कार्यकारणी सदस्य – उत्तम नायक ,रमेश भजेकर, श्रीधर ढकारिया, किशोर पगारे, देवी प्रसाद नाग, महेंद्र नागेश एवं दल्ली राजहरा के राधेश्याम जैतवार नव गठित जिला, बालोद का प्रभारी नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को आदर्श कतिया समाज भिलाई दुर्ग की ओर बधाई प्रेषित की गई।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!