कृषि विभाग के सहयोग से किसान सुखराम ने सीखे किसानी के नये गुर : उत्पादन और आमदनी दोनों में हुई वृध्दि

by sadmin
Spread the love

कोरिया :   कोरिया जिले के खड़गवां विकासखण्ड के ग्राम बडे़ कलुआ के रहने वाले किसान सुखराम को कृषि विभाग के मार्गदर्शन में कृषि की नई तकनीक और उच्च किस्म के बीजों के प्रयोग से कृषि उत्पादन में सफलता मिली है और वे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में सक्षम हुए हैं। कृषि विभाग के सहयोग से मक्का व उड़द की कतार बोनी कर सामान्य विधि से बोई गई फसल की तुलना में किसान सुखराम को अधिक उत्पादन प्राप्त हुआ है।
किसान सुखराम बताते है कि कृषि विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त कर उन्होनें उन्नत किस्म की उड़द व मक्का की खेती की। कृषिगत नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी से कम लागत में अधिक उत्पादन कर उनकी आय में वृद्वि हुई है। इससे अब वे अपने परिवार की खुशहाली और जरूरतें पूरी करने में सक्षम हुए है।
सुखराम बताते है कि उनके पास कुल 1.08 हेक्टेयर भूमि है। जिसमें 1 हेक्टेयर रकबा में राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा मिशन दलहन योजना के तहत वर्ष 2020 में अन्र्तवती फसल प्रदर्शन के तहत उड़द माष एवं मक्का सी.पी.333 फसल का प्रदर्शन आयोजित किया। कृषि विभाग के अधिकारियों के सहयोग से कतार बोनी कर, कीटनाशक व अन्य सामग्री प्राप्त की। इससे पहले सुखराम पुराना तरीका अपनाकर कीटनाशक का छिड़काव व खेती करते थे। जिससे कम उत्पादन व लागत अधिक आती थी और आय भी कम प्राप्त होता था। लेकिन कृषि विभाग के सहयोग से कतार बोनी कर व कीटनाशक व अन्य सामग्री प्राप्त कर उन्नत तकनीकी से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं एवं आय में वृध्दि भी हो रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!