गांधीजी आज भी उतने ही प्रासंगिक है जितने अपने जीवन काल में थे -अटल श्रीवास्तव

by sadmin
Spread the love

बिलासपुर- महाराष्ट्र में वर्धा के सेवाग्राम महात्मा गांधी आश्रम पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी पी.एल.पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव की उपस्थिति में प्र शिक्षण लिया, आज समापन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए, कार्यक्रम को संबोधित किया, प्र शिक्षण लेने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों को प्रमाण पत्र वितरित किया और सभी के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। प्र शिक्षण 12 से 14 जनवरी तक चला।
प्र शिक्षण में भाग लेने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव एवं जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि यह अवसर राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण अवसर था, महात्मा गांधी को हमने पढ़ा था, उनका जीवन दर्शन एवं दिनचर्या हमने यहां अनुभव किया, हमने 3 दिन में यह अनुभव हुआ कि गांधी जी दर्शन थे, विचारधारा थे और आज भी उतने ही प्रसांगिक है, जितने अपने जीवनकाल में थे। कांग्रेस गांधीवाद की पो षक पार्टी है और छत्तीसगढ़ सरकार राम राज्य और ग्राम स्वराज के तर्ज पर काम कर रही है।
आज समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री को पूरे समय अपने साथ पाकर प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष प्रसन्नचित्त थे, मुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्र देकर सभी को सम्मानित किया, प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजनकर्ताओं को भी और मुख्य प्र शिक्षक अखिल भारतीय राष्ट्रीय सचिव सचिन राव का भी सम्मान किया।
उक्त प्रषिक्षण में विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, संचार समिति प्रमुख षैलेष नितिन त्रिवेदी, संगठन मंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, बिलासपुर जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य विष्णु शामिल हुये।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!