दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में कोहरे की घनी चादर, कड़ाके की ठंड ने लोगो किया बुरा हाल

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में शुकवार की सुबह धुंधली रही। पूरे शहर में कोहरे की घनी चादर देखने को मिली। कोहरा इतना घना कि लोगों को सड़कों पर देखने के लिए भी संघर्छ करना पड़ा। लोगों को कोहरे के साथ-साथ कड़ाके की ठंड की भी मार झेलनी पड़ रही है, मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक मध्यम से घना कोहरा यूंही छाया रहेगा। आम लोगों को इससे खासा तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। जो लोग रोज सुबह काम के लिए सड़को पर निकलते हैं उन्हें वाहन चलाने में और पैदल तलने वालों को भी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। बता दें कि दिल्ली के साथ उत्तरी भारत के कई इलाकों में कोहरे की मोटी चादर देखी गई.मौसम विभाग की माने तो आज सुबह 5.30 बजे राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा देखने को मिला। ऐसा कहा गया है कि अगले दो दिनों तक मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

तापमान में भी आई कमी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि दिल्ली में आज सुबह 5:30 बजे, पालम और सफदरजंग में क्रमशः 10 ℃ और 7.4 ℃ तापमान दर्ज किया गया। वहीं कल भी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ी थी। कल 22 सालों मे सबससे ठंडी मकर संक्राती देखी गई। दिल्ली का तापमान कल 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया. कोहरे के साथ-साथ दिल्ली वालों को गिरते तापमान को भी झेलना होगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!