सेल-बीएसपी ने हाॅट मेटल उत्पादन एवं स्टील उत्पादन में बनाए नए रिकाॅर्ड

by sadmin
Spread the love

दुर्ग- भिलाई : संयंत्र के ब्लास्ट फनेर्सों तथा एसएमएस-3 ने रचे नए कीर्तिमान
-सेल-भिलाई संयंत्र ने 10 जनवरी 2021 को कई रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की।

लगातार दूसरे दिन, प्लांट की ब्लास्ट फर्नेसों ने हाॅट मेटल उत्पादन में नए रिकॉर्ड बनाए। 10 जनवरी 21 को संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेसों ने 17,071 टन का सर्वाधिक दैनिक हाॅट मेटल उत्पादन कर एक दिन पहले 09 जनवरी 21 को उत्पादित 17050 टन के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के कीर्तिमान को पार करते हुए नया रिकाॅर्ड बनाया। ब्लास्ट फर्नेसों के इस नए कीर्तिमान रचने में सभी संबंधित सहयोगी विभागों ने योगदान दिया है।

उत्पादन के साथ-साथ ब्लास्ट फर्नेस ने टेक्नो-इकाॅनामिक्स में भी नयी उपलब्धि हासिल की। कोल्ड डस्ट के खपत में भी नया रिकाॅर्ड दर्ज किया।

इसी प्र्रकार 10 जनवरी 21 को ही इस्पात उत्पादन में भी एसएमएस -3 ने 50 हीट बनाकर अपने पुराने 48 हीट उत्पादन के दैनिक रिकाॅर्ड को ध्वस्त किया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!