शासकीय डा. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में 12 जनवरी को युवा दिवस मनाया गया,

by sadmin
Spread the love

गल्र्स काॅलेज में युवा दिवस :

दुर्ग : शासकीय डा. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में 12 जनवरी को युवा दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेडरिबन क्लब द्वारा विभिन्न आयोजन किए गए। महाविद्यालय परिसर में स्थित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी युवा पीढ़ी के आदर्श है। उनके जीवन से देशप्रेम, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का संदेश मिलता है।
रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. यशेश्वरी धु्रव एवं डाॅ. सुचित्रा खोब्रागड़े ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। रेडरिबन क्लब की ओर से युवा दिवस पर ऑनलाईन स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. डी.सी. अग्रवाल, डाॅ. अनिल जैन, डाॅ. के.एल. राठी तथा बड़ी संख्या में प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्राएँ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!