समाज कल्याण मंत्री के 9 ठिकानों पर ईडी का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

by shorgul news
Spread the love

नई दिल्ली(एजेंसी)। इनफोर्समेंट डॉयरेक्टरेट (इडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत गुरुवार को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और अअढ नेता राजकुमार आनंद के घर छापा मारा। जांच एजेंसी सुबह 7:30 बजे आनंद के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पहुंची। ईडी ने आंनद के घर के अलावा एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की।

आनंद के खिलाफ ये जांच प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आनंद के खिलाफ डॉयरेक्टरेट आॅफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस ने चार्जशीट दाखिल की है। उन पर कस्टम में गलत जानकारी देकर 7 करोड़ बचाने का आरोप है। ये लेनदेन हवाला के चलते हुआ था।
राजकुमार आनंद साल 2020 में पहली बार पटेल नगर सीट से विधायक बने थे। इससे पहले उनकी पत्नी वीना आनंद भी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की जगह राजकुमार आनंद कैबिनेट में शामिल हुए थे।
आनंद के खिलाफ फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर जांच हो रही है। मगर आम आदमी पार्टी में पहले से ही एक अन्य शराब नीति केस में कई नेता फंसे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!