मतदाता जागरुकता अभियान: मतदान करने दीपदान कर लिया संकल्प

by shorgul news
Spread the love

रिसाली। आने वाले 17 तारीख को अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प लेते शनिवार को दीप दान किया। दशहरा मैदान रिसाली में दिया से मतदान करने का संदेश लिख प्रकाश फैलाया गया।
  रिसाली निगम आयुक्त आशीष देवांगन शत प्रतिशत मतदान कराने अभियान चला रहे है।

रिसाली में संकल्प अभियान के बाद मतदाताओं को जागरूक करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को निगम के कर्म चारी , आजीविका मिशन व नागरिकों ने दशहरा व खेल मैदान रिसाली में एकत्र हुए और दीप दान किया। महिलाएं रंगोली से चुनाव चिरई बनाई , और दिए की उजास से 17 नवंबर को मतदान करने का संदेश फैलाया। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण ए आर ओ मुकेश रावटे, निगम आयुक्त आशीष देवांगन, निगम सचिव रोहित साहू, सब इंजीनियर नितीश साहू, अखिलेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

खिलाड़ी भी हुए शामिल
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में फुटबाल खिलाड़ी भी शामिल हुए। दीप दान कार्यक्रम में दिया लेकर मतदान करने का संदेश घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
लगातार चेलागा कार्यक्रम आयुक्त ने बताया कि
विधानसभा आम चुनाव में शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने रिसाली निगम अभियान चला रहा है। शुरूआत पहले कार्यालय से कराया गया। लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहन कराने शपथ दिलाई गई। इसके बाद संकल्प पत्र मतदाताओं से भराया जा रहा है। दूसरे चरण में हम अलग कार्यक्रम जैसे मशाल रैली, बाइक रैली , संपर्क अभियान व स्कूलों में प्रतियोगिता कराकर मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित कर रहे है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!