बाइक की पेट्रोल टंकी पर लड़की बिठाकर रोमांस, पुलिस ने वसूला 4 हजार जुर्माना

by shorgul news
Spread the love

भिलाई। यातायात पुलिस ने बाइक की पेट्रोल टंकी पर लड़की बिठाकर रोमांस करने वाले युवक पर कार्रवाई करते हुए 4 हजार रुपए का चालान काटा है। साथ ही परिजनों को बुलाकर ऐसा दुबारा नहीं करने की हिदायत दी गई।
जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर की शाम 5  बजे एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीजेड 8716 में एक लड़के द्वारा गलत तरीके से लड़की बैठाकर लापरवाहीपूर्वक सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग में वाहन चलाते वीडियो प्राप्त हुआ। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उक्त वाहन में तत्काल कार्रवाई करने निर्देश दिया गया यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन नंबर से वाहन मालिक का डिटेल निकालकर वाहन मालिक को यातायात मुख्यालय नेहरू नगर बुलाया गया।  वाहन मालिक को वीडियों दिखाने पर वाहन मालिक द्वारा बताया गया कि यह लड़का मेकेनिक कार्य करता है जिसे दो दिन पहले मै अपना वाहन बनाने दिया था। उक्त लड़के एवं उसके परिजन को यातायात मुख्यालय बुलाकर समझाईस दी गई और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 4000 रूपये चालान किया गया। 
इस नंबर पर करें शिकायत
यातायात पुलिस दुर्ग वाहन चालको से अपील करती है कि वे अनुशासित होकर वाहन चलाये, यातायात नियमों का पालन करे, दोपहिया वाहन में दो से अधिक सवारी न बैठाये, रांग साईड न चले, शराब पीकर वाहन न चलाये एव हमेशा यातायात नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाये, सुरक्षित चले एवं दूसरे को भी सुरक्षित चलने दें तथा यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार की सुझाव एवं शिकायत के लिसे यातायात द्वारा जारी वाट्सअप नंबर  9479192029 पर सूचना व जानकारी दे सकते है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!