वाहन जांच में पुलिस ने जब्त किए सोने-चांदी के जेवरात, कैश भी बरामद

by shorgul
Spread the love

कोरबा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार जांच अभियान चला रही है। प्रदेश भर में पुलिस वाहनों की सघन जांच कर रही है। इसी कड़ी में कोरबा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वाहनों की जांच में सोना चांदी के जेवरातों के साथ कई जगहों से मोटा कैश भी बरामद हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हरदी बाजार थाना पुलिस ने चेकिंग पॉइंट पर 15.087 किलो ग्राम कीमती सोने और चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। जिसकी कीमत लगभग लाखों में बताई जा रही है। बांगो थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 8 लाख नगदी बरामद की और मानिकपुर चौकी ने दो लाख कैश जब्त किया है। बता दें कि देर रात तक चली वाहन जांच से हड़कंप मच गया। चुनाव के मद्दे नजर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले की थाना चौकियों को वाहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!