भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष छग प्रवास पर

by sadmin
Spread the love

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज दोपहर राजधानी रायपुर आएंगी। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी श्रीमती इंदुबाला गोस्वामी, राज्यसभा सांसद व महामंत्री महिला मोर्चा, श्रीमती निशा सिंह, विधायक व राष्ट्रीय महिला मोर्चा मंत्री एवं श्रीमती आरती सिंह महिला मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी ।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ महिला महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत प्रदेश के नेतृत्व आगामी कार्यक्रम का होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके तहत विभिन्न जिलों में लाभार्थी सम्मेलन, नव मतदाता सम्मेलन, बुद्धिजीवी सम्मेलन, महिला जनचौपाल एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राष्ट्रीय पदाधिकारीगण निम्न जिलों रायपुर भिलाई दुर्ग, धरसीवा (सिलयारी) में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की बहनों के साथ सम्मिलित होंगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!