नौकरी लगाने के नाम पर 1 करोड़ 80 लाख की ठगी, महिला सहित एक ही परिवार के 4 सदस्य गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

भिलाई।थाना अमलेश्वर क्षेत्र मे नौकरी लगाने के नाम पर 1 करोड़ 81 लाख रूपये का धोखाधड़ी कर फारार एक ही घर के 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 16.11.2022 को प्रार्थी नरेन्द्र देशलहरे पिता स्व० तिहारू देशलहरे उम्र 32 वर्ष निवासी नायकबांधा तहसील अभनपुर जिला रायपुर ने थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि मेरे तथा मेरे रिश्तेदार एवं जान पहचान के मुकेश देशलहरे, यशवंत देशलहरे, झम्मन देशलहरे, चंद्रकला भारती, कंचन बंजारे, नुनकरण कोसले, रेणुका गजेन्द्र के साथ नौकरी लगाने के नाम पर 1,81,00,000 रूपये (एक करोड़ इक्यासी लाख रूपये) को मिलाप लहरे, यशवंत लहरे, गजेन्द्र लहरे, श्रीमती पुर्णिमा लहरे द्वारा धाखाधड़ी किये जाने तथा पैसा वापस मांगने पर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।शिकायत पर थाना अमलेश्वर में अपराध 173 / 22 धारा 420,294,34 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगण दिनांक रिपोर्ट से अपने निवास से लगातार फरार रहे जिसका पुलिस लगातार पता तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी अमलेश्वर विजय मिश्रा द्वारा पुलिस टीम के साथ मुखबीर सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 13.07.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण

1. मिलाप लहरे पिता स्व० कुंवर लाल लहरे उम्र 52 वर्ष

2. श्रीमति पूर्णिमा लहरे पति मिलाप लहरे उम्र 47 वर्ष

3. गजेन्द्र लहरे पिता मिलाप लहरे उम्र 24 वर्ष

4. यशवंत लहरे उर्फ डार्विन पिता मिलाप लहरे उम्र 19 वर्ष साकिनान निवासी चरोदा बस्ती जैत खाम चौक थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!