ज्यादा ब्याज का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के 2 डायरेक्टर गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

भिलाई।   दो बड़े चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों द्वारा ज्यादा ब्याज का झांसा देकर करोड़ों की गई है। चिटफंड कंपनी साईं प्रकाश प्रॉपर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड के डायरेक्टर रणविजय सिंह बघेल एवं कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर शाहजान खान को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार साईं प्रकाश प्रॉपर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड के डायरेक्टर रणविजय सिंह बघेल एवं कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर शहाजान खान द्वारा आम लोगों को लुभावने आफर देकर जमा रकम का अल्प अवधि में ज्यादा ब्याज दिलाने का भरोसा दिलाकर रकम जमा कराया गया था। समयावधि पूर्ण होने पर ग्राहकों द्वारा अपनी रकम आहरण करने कंपनी में जाने पर कंपनी के डायरेक्टर द्वारा रकम वापस न कर अमानत में ख्यानत करने की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर एवं थाना पुलगांव में अपराध दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा द्वारा चिटफंड कंपनियों के फरार डायरेक्टरो को गिरफ्तार करने निर्देश दिये गये है। साईं प्रकाश प्रॉपर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड के डायरेक्टर रणविजय सिंह बघेल एवं कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर शहाजान खान अहमद रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होते ही अपना निवास छोड़कर फरार हो गया था। जिसका लगातार पता तलाश किया जा रहा था। पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में दुर्ग पुलिस ने टीम भेजकर पतासाजी करवाया गया था,  किन्तु आरोपी का कोई पता नहीं चल रहा था। इसी दौरान जानकारी मिली की थाना भिलाई नगर के अपराध क्र. 480/2015 का फरार आरोपी शाहजान खान जो कि 8 साल से फरार चल रहा था, रायगढ़ में है। रायगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 483/2017 धारा 420,409 भादवि. 3,4,5 एवं छ.ग.निक्षेपको का संरक्षण अधिनियम की धारा 10 के आरोपी रणविजय सिंह कंपनी – साईं प्रकाश डेवलपमेंट प्रॉपर्टी लिमिटेड के फरार डायरेक्टर जो कि 6 सालों से फरार चल रहे थे। जिनकी सूचना भुवनेश्वर में होने को मिलने पर भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!