भाजपाइयों ने किया बिजली कार्यालय का घेराव

by sadmin
Spread the love

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में शुक्रवार को मदर टेरेसा नगर विद्युत मंडल का घेराव हल्ला बोल रैली के साथ किया गया। अधिक बिजली बिल, बिजली कटौती, बिजली के बिल में अतिरिक्त कर लेने का आरोप लगाते हुए विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया। कुछ देर में ही उनका प्रदर्शन उग्र हो गया और इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। भाजपा ने बिजली कटौती नहीं करने एवं बिजली बिल हाफ करने की मांग करते हुए कार्यपालक अभियंता एवं भिलाई एसडीएम को मांग पत्र सौंपा है। मांग पूरी नहीं होने पर फिर से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने ज्ञापन में दिए हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई में बिजली बिल बिजली कटौती को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बैंकुंठधाम मंदिर के सामने एकत्र हुए। वहाँ से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी मदर टेरेसा नगर दफ्तर के लिए आक्रोश रैली के रूप में रवाना हुए एवं वहां पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स पर कार्यकर्ता चढ़ गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। भाजपा नेताओं ने बिजली बिल में अनियमितता एवं बिजली कटौती का आरोप लगाये।  प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर रखे थे। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए दफ्तर के बाहर बैरिकेडिंग भी की गई थी। नारेबाजी के साथ चल रहा प्रदर्शन में कुछ देर में ही हंगामा हो गया। कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढऩे का प्रयास करने लगे। पुलिस के जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो जमकर धक्का-मुक्की हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने  कहा कि सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में बिजली बिल हाफ करने की बात कही गई थी। बिजली बिल हाफ तो दूर की बात अब तो बिजली ही हाफ कर दी गई है। पत्र के माध्यम से बिजली विभाग को जन  समस्याओं से अवगत कराया गया। जैसे विगत 1 वर्षों में जितनी बार बिजली दर बढ़ाया गया उसे वापस लेने, बिजली बिल हाफ योजना को कुल खपत में हाफ करने, अघोषित बिजली कटौती बंद करने, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जहां भी लोड अधिक है वहां पर ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने हेतु नया ट्रांसफार्मर लगाने,  बिजली विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट पर पैनल जगह-जगह खुला हुए हैं जिसके कारण दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी हुई है उसे सुरक्षित करने तथा बिजली विभाग में कार्यालय में जब लोगों द्वारा फोन किया जाता है तो फोन उठाकर रख दिया जाता है। इसे सुधारनें की मांग की गई।
इस दौरान जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, अमर सोनकर, महेश वर्मा, मिथला खिचरिया, शंकर लाल देवांगन, प्रमोद सिंह, बिजेन्द्र सिंह, जयप्रकाश यादव, उपासना चंद्राकर, कीर्ति नायक, के गणपति, विजय जायसवाल, संजय सिंह, रणजीत सिंह ठाकुर, विजय शुक्ला, राजेन्द्र सिंह, रवि कश्यप, रूप राम साहू,विजय शुक्ला, अशोक गुप्ता, सिटी कौशिक, सरला आचार्य, कंचन सिंह,निर्मला यादव, संगीता शाह, अमित मिश्रा, मनोज तिवारी, जेपी घनगोरकर, विशाल दिप नायर, विनय सेन, मनीष पिपरोल, नवीन सिंह, सौरभ जैसवाल, सौरभ चटर्जी, शंकर लाल देवगन, त्रिलोचन सिंह, गोपाल विष्ठ, संगीत साह, दीपक रावना, अखिलेश वर्मा, पवन त्रिपाठी, विजय देवांगन, राज सिंह बोजपुरिया, गोवर्धन साहू, प्रदीप साहू, आकाश क्षत्रि, मनोज तिवारी, शंकर लाल देवगन, सुभम सिंह, त्रिलोचन सिंह, गोपाल विष्ठ,दीपक रावना, अखिलेश वर्मा, पवन त्रिपाठी, विजय देवांगन, राज सिंह बोजपुरिया, गोवर्धन साहू, प्रदीप साहू, आकाश क्षत्रि, मनोज तिवारी एवं हजारों की संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया सहप्रभारी रणजीत सिंह ठाकुर ने दी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!