युवक ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटकती मिली लाश, रविवार शाम से था लापता… जांच में जुटी पुलिस

by sadmin
Spread the love

कोरबा, ShorGul.news । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत संडैल गांव का है। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटकती लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान चंद्र कुमार(19) निवासी ग्राम बिंझवार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रकुमार रविवार शाम से गायब था। परिवार वालों ने रात को घर नहीं लौटने पर उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने पे़ड़ पर उसके शव को लटकता देखा तो पुलिस व परिजनों को सूचना दी। युवक नेआत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके से कोई सुसाइट नोट भी बरामद नहीं हुआ। इसे लेकर उरगा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!