बाघ के खाल सहित 7 शिकारी गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

गरियाबंद, ShorGul.news । उदंती सीतानदी अभ्यारण्य टीम की ओर से 3 जून से शिकारियों के खिलाफ चलाए गए अभियान को महीने के खत्म होते-होते एक और बड़ी सफलता मिली. उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में बीजापुर से 7 आरोपी को बाघ के खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है. इस कार्रवाई में इंद्रावती अभ्यारण्य के उपनिदेशक धम्मशील गनवीर के अलावा गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले का विशेष योगदान रहा है.

पिछले 20 दिनों में उदंती सीतानदी की एंटी पोचिंग टीम ने ओडिशा के सीमावर्ती 3 जिले के टीम के साथ मिलकर लगातार कार्रवाई कर रही है. आरोपियों से मिली सूचना को आला अफसरों के साथ साझा कर नोडल अधिकारी आगे की रणनीति बनाते गए. सुरक्षागत कारणों से विभाग कार्रवाई का ब्यौरा नहीं दे रहा है. लेकिन लगातार मिल रही सफलता से जहां शिकारी पस्त हो गए हैं, वहीं टीम का हौसला बढ़ा हुआ है. विभाग का दावा है कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और उन्हे सफलता मिलेगी.

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!