लव मैरिज की सजा मौत…बीच चौराहे भाइयों ने महिला को गोलियों से भूना

by sadmin
Spread the love

मुजफ्फरनगर, ShorGul.news । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रिश्तों के क़त्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बुधवार को ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही एक महिला को सरेराह उसके भाइयों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना पर आलाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर हत्यारे भाइयों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि झूठी शान के चलते इस ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम दिया गया, क्योंकि मृतक महिला ने 2 साल पूर्व गांव के ही एक युवक से लव मैरिज की थी। जिससे मृतक महिला के परिजन नाराज बताए जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी नाराजगी के चलते महिला की हत्या को उसके भाइयों ने अंजाम दिया। दरअसल, घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना गांव की है, जहां बुधवार को फरहाना नाम की एक महिला को उसके भाइयों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला के हत्यारोपी भाई घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!