किसान को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

रायपुर, ShorGul.news । किसान से लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक मुकचंद निर्मलकर ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम माना बस्ती रायपुर में रहता है तथा कृषि का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 21.02.2023 को अपने दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/डीएक्स/3279 से एक्सप्रेस-वे होते हुए डुमरतराई जा रहा था कि वह जैसे ही जैन पब्लिक स्कुल के आगे पहुंचा था उसी समय दोपहिया वाहन में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपनी दोपहिया वाहन को प्रार्थी के दोपहिया वाहन के सामने अड़ा कर प्रार्थी को रोककर उसके पास आये तथा प्रार्थी के जेब में रखे मोबाईल फोन को लूटने लगे प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर प्रार्थी के सिर पर डण्डा से वार चोट पहुंचाकर प्रार्थी का मोबाईल फोन लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 71/2023 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!