छत्तीसगढ़ में स्टील कारोबारी के ठिकानों पर आईटी की दबिश

by sadmin
Spread the love

रायपुर, ShorGul.news । आयकर विभाग ने सालासार स्टील्स रायगढ़ के प्रदेश भर के दो दर्जन ठिकानों पर दबिश दी। सूत्रों ने बताया कि इसकी तैयारी दो दिन से चल रही थी। छापे बड़ी टीम लगाई गई है। हालांकि इसकी खबर दो दिन से थी। शंकर नगर स्थित सिंघल बिल्डिंग समेत रायपुर के कई जगहों पर छापेमारी की गई है. इसके अलावा शहर के खम्हारडीह, कबीर नगर, शंकर नगर समेत कई स्थानों पर आईटी के निरीक्षण जारी है।

आज सुबह से कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमार कार्रवाई जारी है। रायपुर, रायगढ़ में स्टील कारोबारी दोनों भाई अजय सिंघल और संजय सिंघल के घर इनकम टैक्स की टीम पहुंची है। इनके ऑफिस और घर में छापे की खबर मिल रही है। बुधवार तड़के इनकम टैक्स की कई टीम इनके ऑफिस शंकर नगर में और घर खमारडीह पहुंची है। इसके साथ ही राइस मिल के कारोबार से जुड़े लोगों के यहां भी इनकम टैक्स की टीम पहुंची है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!