रोजगार के अवसरः एमपी पुलिस में 7500 कांस्टेबल की भर्ती होगी

by sadmin
Spread the love

 मप्र पुलिस 6 हजार कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी करने के बाद मप्र प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ( MP PEB ) इसी माह कांस्टेबल की नई 7500 वैकेंसी का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी कर सकता है।

अब उन अभ्यर्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है जिनका चयन 6000 कांस्टेबल भर्ती में नहीं हो सका था लेकिन इस माह निकलने वाली एमपी पुलिस 7500 कांस्टेबल भर्ती के लिए  उन्हें नए तरीके से तैयारी की रणनीति बनानी होगी। 

नई भर्ती में पीईटी के मार्क्स मिलेंगे

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 और आगामी एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के नियमों के काफी अंतर है। अभी जहां पीईटी ( शारीरिक दक्षता परीक्षा ) महज क्वालिफाइंग होती है, वहीं नई भर्ती में पीईटी के मार्क्स मिलेंगे। नई पुलिस भर्ती परीक्षा में 50 फीसदी अंक लिखित परीक्षा और 50 फीसदी पीईटी के होंगे। जो जितना अच्छा फिजिकल टेस्ट देगा, उसे उतने अच्छे मार्क्स मिलेंगे। फिटनेस के अतिरिक्त अंक मिलेंगे। फिजिकल टेस्ट का स्लैब बनाया जाएगा। चयन काफी हद तक फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। 

इस बार ये होंगे नियम

दरअसल वर्ष 2020 की 6000 कांस्टेबल भर्ती में दौड़, गोला फेंक व लंबी कूद कराने का नियम था। कांस्टेबल जीडी के अभ्यर्थियों को 2 मिनट 45 सेकेंड में 800 मीटर की दौड़ लगानी थी। 19 फीट 7.260 किग्रा का गोला फेंकना था। इसके बाद 13 फीट की लंबी कूद मारनी थी जबकि इस माह निकलने वाली भर्ती में संभवत: यह नियम लागू हो कि जो जितने कम समय में 800 मीटर की दौड़ पूरी करेगा, जो जितने ज्यादा दूर तक गोला फेंकेगा और जो जितनी लंबी कूद मारेगा, उन अभ्यर्थियों को उतने ज्यादा नंबर मिलेंगे।

इस बदलाव को भी जान लें अभ्यर्थी

नई भर्ती में एक अंतर यह भी दिखेगा देगा कि अभी तक की एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जो लिखित परीक्षा में फेल होता था, वह पीईटी में हिस्सा नहीं ले सकता था जबकि आगामी कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को दोनों लिखित व पीईटी में मौका देने की तैयारी है। दोनों को 50-50 फीसदी वेटेज दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!