डॉयल 112 के कर्मियों को एसपी की नसीहत- रिस्पांस टाइम सुधारें

by sadmin
Spread the love

रायपुर। आम लोगों को जल्दी सहायता पहुंचाने के मददेनजर डॅायल 112 के चालकों व कर्मचारियों की एसपी प्रशांत अग्रवाल ने 9 नवंबर को देर रात तक बैठक ली। बैठक में डॉयल 112 की तमाम क्रिया- प्रक्रिया पर विचार विमर्श और कार्यों की समीक्षा की। बैठक में एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी सूचना पर रिस्पांस टाइम कम करें ताकि आम लोगों को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जा सके। 

जनजागरुकता को पुलिस प्रवक्ता घनश्याम साहू ने बताया कि एसपी रायपुर ने जिले में 112 के समस्त कर्मचारियों और वाहन चालकों की बैठक ली जिसमें 100 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि घटना में सूचना मिलने पर रिस्पांस टाइम काफी कम होना चाहिए, इससे आम लोगों को राहत पहुंचाई जा सकेगी।  वहीं लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास का वातावरण बन पाएगा। 

जो कर्मचारी अच्छा रिस्पांस करते हैं, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा

इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में विस्तार से चर्चा की और तत्काल निराकरण के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी किसी इवेंट में अच्छा रिस्पांस करते हैं, उन कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!