कोरबा। एक वहशी बुजुर्ग के द्वारा जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ ज्यादती करने की घटना सामने आई है। मामला तब खुला जब बच्ची ने दो दिनों बाद शरीर में दर्द होने की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बच्ची से रेप उसके पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग ने किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि 13 साल की बच्ची 6वीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार को लड़की अपने घर के पास ही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला सरफराज खान उर्फ राजू (57) बच्ची के पास पहुंचकर किसी बहाने से उसे घुमाने ले गया। जहां लड़की से दुष्कर्म किया।
घटना के बाद लड़की घर आ गई, घटना के बाद बच्ची ने डर के कारण परिजनों को इस बात की कोई जानकारी नहीं दी। बाद में बच्ची के शरीर में दर्द होना शुरू हुआ और बुखार आ गया। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, तब जाकर मामला खुला। उसके बाद बच्ची ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची ने घरवालों को यह भी बताया कि सरफराज खान पहले भी उससे गंदी हरकत कर चुका था। लेकिन डर के मारे उसने इस बात की जानकारी कभी घरवालों को नहीं दी थी। उसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की।घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई करते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची। बताया गया है कि आरोपी ड्राइवर है, वह लाइटिंग का काम करता था। उसका एक 16 साल का लड़का भी है।
