अमेरिकी सत्ता में भारतीय मूल की अरुणा मिलर सबसे कम उम्र की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं

by sadmin
Spread the love

न्यूयार्क। भारतीय मूल की अरुणा मिलर बुधवार 9 नवंबर को मैरीलैंड राज्य में लेफ्टिनेंट गवर्नर का पद संभालने वाली पहली अप्रवासी बन गई हैं। इसके बाद अरुणा ने अमेरिका में इतिहास रच दिया है। लाखों अमेरिकियों ने 8 नवंबर को गवर्नर, सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और अन्य कार्यालयों की प्रमुख रेस में अपना वोट डाला था। 57 वर्षीय डेमोक्रेट वेस मूर से लेफ्टिनेंट गवर्नर के टिकट पर लड़ी थीं, जिन्होंने मैरीलैंड का पहला अश्वेत गवर्नर बनकर एक रिकॉर्ड भी बनाया है।

मिलर ने अपनी जीत के तुरंत बाद ट्वीट किया कि वहां कोई जगह नहीं है बल्कि मैं मतदाताओं के साथ रहूंगी। हमारे समुदाय ने हमें इस अभियान में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया है और मैं आपकी प्रतिबद्धता और समर्थन के लिए अपना आभार शब्दों में व्यक्त भी नहीं कर सकती।

2018 में हुए संसदीय चुनाव में शिकस्त झेलनी पड़ी थी अरुणा को
इसके पहले साल 2010 से लेकर 2018 तक अरुणा मिलर ने मैरीलैंड हाउस ऑफ डेलीगेट्स में 15 जिलों का प्रतिनिधित्व किया था। 2018 में हुए संसदीय चुनाव में उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद अरुणा को डेमोक्रेट ने गवर्नर पद का प्रत्याशी बनाया जहां उन्होंने जीत के साथ इतिहास रच दिया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!