पाक के संदिग्ध ड्रोन को BSF जवानों ने मार गिराया

by sadmin
Spread the love

चंडीगढ़। पंजाब के फिरोजपुर से लगी सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से आए एक ड्रोन को मंगलवार 8 नवंबर की आधी रात बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया। बीएसएफ की 136 बटालियन ने रात करीब 11.25 बजे फिरोजपुर के गंडू कुलचा गांव के पास के इलाके में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसे एक संदिग्ध ड्रोन की आवाज सुनी। इसके बाद सक्रिय हुए जवानों ने तुरंत एक्शन लेते हुए इसको घेरकर मार गिराया।

बीएसएफ के अफसरों ने बताया कि एरिया में यह पाकिस्तानी ड्रोन 3 बार आया जिस पर जवानों ने 100 से अधिक फायर किए। गश्त ड्यूटी पर बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के छना गांव के पास रात 8.30 बजे थेर ड्रोन (क्वाड-कॉप्टर डीजेआई मैट्रिस) को देखा तो तुरंत गोलियां चलाईं और उसे मार गिराया। बीएसएफ अफसरों के मुताबिक ड्रोन के पास से 2.5 किलोग्राम की प्रतिबंधित दवाओं के दो पैकेट बरामद किए गए।

हेक्सा-कॉप्टर की बरामदगी के बाद इलाके की घेराबंदी  
बीएसएफ अफसरों ने मीडिया को बताया कि संबंधित क्षेत्र में तलाशी के दौरान पंजाब पुलिस के साथ बीएसएफ के जवानों ने एक हेक्सा-कॉप्टर (ड्रोन) बरामद किया, जिसे उनकी गोलीबारी की वजह से नीचे उतरना पड़ा था। बीएसएफ अफसर ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और संबंधित एजेंसियों के साथ पुलिस को सूचित किया गया है।क्षेत्र की गहन तलाशी भी ली जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!