कर्नाटक हाईकोर्ट से कोयला कारोबारी सूर्यकांत को बड़ी राहत, ईडी ने लिया है हिरासत में

by sadmin
Spread the love

रायपुर। कर्नाटक हाईकोर्ट ने ईडी की कार्रवाई मामले में सूर्यकांत तिवारी मामले में जांच पर रोक लगा दी है। बंगलुरू के थाने में दर्ज एफआइआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सूर्यकांत और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। सूर्यकांत अभी ईडी की हिरासत में है।

बता दें कि सूर्यकांत के खिलाफ बंगलुरू कोर्ट ने आयकर की कार्रवाई के दौरान बाधा डालने और साक्ष्य मिटाने के मामले में एफआइआर दर्ज की थी। मामले में सूर्यकांत के वकील फैसल रिजवी ने बताया कि बंगलुरू पुलिस की जांच पर कोर्ट से स्टे मिल गया है, इसलिए ईडी को भी जांच पर रोक लगानी चाहिए।

रिजवी ने बताया कि शेड्यूल अफेंस (अनुसूचित अपराध) पर कोर्ट ने स्टे दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट और चेन्नई हाईकोर्ट में भी इस तरह के मामले आए थे, जिसके बाद ईडी को जांच बंद करनी पड़ी। रिजवी ने बताया कि 30 जून को आयकर ने बंगलुरू में सूर्यकांत से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के 17 दिन बाद एफआइआर दर्ज की गई। बाद में पुलिस ने 30 सितंबर को धारा बढ़ाई गई, जिसके बाद ईडी ने 10 अक्टूबर को सूर्यकांत और अन्य के खिलाफ छत्तीसगढ़ में कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!