भिलाई. पदमनाभपुर, जामुल , नेहरू नगर चौक अवंती बाई चौक,चौकी जेवरा सिरसा में अवैध चकना सेंटर व वहां पर बैठकर शराब पीने वालो पर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से चखना सेंटर में खलबली मच गई। शराब दुकान के बगल में बोरियों में रखी खाली बोतल देखकर एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव के होश उड़ गए जिसे जब्त किया जा रहा है। बताया जाता है कि चखना सेंटर में 50 से ज्यादा खाली बोतल जब्त किया गया। बता दें अवैध चखना सेंटर के खिलाफ लगातार पुलिस का अभियान जारी है। इन चखना सेंटरों के कारण ही शराब दुकानों के बाहर मदिरा प्रेमियों का मजमा लगा रहता है। शराब दुकानों के आसपास चखना सेंटर लंबे समय से चल रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। खास बात यह है कि इन सभी चखना सेंटरों की जानकारी पुलिस को है, लेकिन बेखौफ संचालन हो रहा था। जिले में नए एसपी डॉ पल्लव के आने के बाद यह कार्रवाई हुई है।
25
