एक महीने में पूरा होगा नेहरू नगर से मिनी माता चौक में लैंडस्केपिंग का काम

by sadmin
Spread the love

दुर्ग।नेहरू नगर चौक से मिनी माता चौक तक सड़क के पास होने वाला लैंडस्केपिंग का काम एक महीने में पूरा करने निर्देश कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने आज लैंडस्केपिंग कार्य की समीक्षा की। उन्होंने इसके लिए प्रस्तावित उद्यानों में लैंडस्केपिंग के कार्य के लिए लगाये जाने वाले पौधों की जानकारी पूछी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को उन्होंने हेजेस भी प्लान करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि चौड़ी सड़कों के किनारे सुंदर उद्यान और बेहतरीन प्लांटेशन बहुत अच्छे लगते हैं। इसके लिए उन्होंने भिलाई नगर निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास एवं दुर्ग निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर को विशेष रूप से इस कार्य की मानिटरिंग करने एवं ब्यूटीफिकेशन के लिए कार्ययोजना बनाने कहा। उन्होंने कहा कि लैंडस्केपिंग को बेहतर बनाने के जो सुझाव हैं और नगर के सौंदर्यीकरण के लिए जो अन्य सुझाव हैं उनका थ्रीडी माडल दिखाएं ताकि इसकी बेहतर तस्वीर सामने रहे और इस पर निर्णय किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए भी कार्ययोजना बनी है जिस पर कार्य किया जा रहा है। अधिकांश चौक चौराहों के ब्यूटीफिकेशन के प्रस्ताव बन चुके हैं फिर भी कहीं कहीं पर इसका अब भी स्कोप है। ऐसी जगहों को चिन्हांकित करें एवं इसका प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से डिवाइडर आदि में प्लांटेशन के कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली। उल्लेखनीय है कि लैंडस्केपिंग के कार्य के लिए नेहरू नगर चौक से मिनी माता चौक तक सात करोड़ रुपए स्वीकृत किये गये हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!