तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, मौके पर 2 युवकों की मौत

by sadmin
Spread the love

महासमुंद। रविवार की रात लगभग 11.30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में महासमुंद के 2 युवकों की मौत हो गई। पारिवारिक सदस्यों ने जानकारी दी कि 2 दोस्त विकास उर्फ छोटू साहू (21) राजू ऑटो, कर्मा सदन, बीटीआई रोड और आर्यन मिश्रा (22) खुशी होटल, पीएचई ऑफिस के पास महासमुन्द निवासी घोड़ारी गए थे।

बताया गया कि ग्राम घोड़ारी से लौटते समय उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार CG 07 AW, 2035 के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दोनों के शव को आधी रात पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल महासमुन्द पहुंचा गया। शवों का पोस्टमार्टम किया गया। घटना की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों युवक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। मिलनसार और व्यवहार कुशल दोनों युवकों की मौत से सभी स्तब्ध हैं। छोटू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राजू साहू का इकलौता पुत्र था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!