दुर्ग। समभाव सदगुरू कबीर कुटि समिति के तत्वाधान में पहली बार सिविल लाईन शीतला तालाब, समृद्धि बाजार के बाजू स्थित समभाव सदगुरु कबीर कुटि के सामने श्री राम हनुमान मंदिर एवं यमराज चित्रकुट मंदिर के मध्य प्रांगण, संभागीय संत सम्मेलन एवं सात्विक यज्ञ चौका आरती गुरु वंदना सत संग प्रवचन का कार्यक्रम कार्तिक पूर्णिमा पर 7 नवम्बर को आयोजित है। उक्त संतसंग सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा, विशिष्ट अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल एवं पूर्व विधायक डॉ. बालमुकुंद देवांगन होगें। उल्लेखनीय है, इस संभागीय आयोजन में ख्यातिबद्ध महंतो की जमात, अन्य संतो के साथ अपनी साजोसज्जा के साथ कबीर धाम नवागांव से महंत विनोद दास साहेब परपोड़ी से विनोददास साहेब पुरदा से बजरंग दास साहेब एवं प्रसिद्ध योग निर्देशक महंत मंगलम दास साहेब, सिरकत करेगें। इस एक दिवसीय आयोजन में आम भंडारा एवं महाप्रसादी का भी व्यवस्था की गई हैं। समिति के अध्यक्ष अजय वर्मा ने आम लोगों से उपस्थित होकर पूण्य लाभ लेने की अपील की है।
22
