17
रायपुर । माना कैंप बनरसी मार्ग स्थित सरकारी कुंआ में अधेड़ की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, तो उसके गले में फंदा बंधा हुआ था व मारपीट के निशान थे। जिससे पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।मिली जानकारी के अनुसार ब्लाक 18 माना कैंप निवासी प्रार्थी विक्रम बरमन ने थाना में शिकायत किया कि उसका पिता का शव बनरसी मार्ग स्थित सरकारी कुंआ में मिला है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो देखा कि उसके गले में कुछ फंदा बंधा हुआ है। वहीं शरीर मेें मारपीट का निशान है। जिससे पुलिस ने बताया कि हत्या करके शव को कुंए में फेंका गया है। पुलिस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
