कानून ताक पर… शहर में लेडी गुंडे भी खौफ बरसाने लगीं

by sadmin
Spread the love

रायपुर। लेडी गुंडा टिकरापारा की शबीना के कारनामे सुनकर चौंक जाएंगे आप। शबाना ब्याज पर पैसे देती है और वसूली के लिए कर्जदारों को लेडी गुडों से पिटवाती भी है। उसका नया कारनामा इतना खौफनाफ था कि महानगरों के गुंडों की रूह भी कांप जाए। प्रार्थिया रेखा हेडाऊ को उसने 50 हजार रुपए ब्याज पर दिए थे और रेखा उसे सूद समेत 80 हजार रुपए लौटा भी चुकी थी लेकिन शबाना की पैसों की भूख मिटी नहीं थी। उसने दो लेडी गुंडों को रेखा के घर भेजकर न केवल पिटवाया बल्कि जान से मारने की कोशिश भी की। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शबाना फरार है। 

शबाना उसके घर में चांदनी साहू पति स्व. डोमन साहू और रितु यादव पति गोपी यादव को लेकर घुस गई और रेखा से जमकर मारपीट की। रेखा इससे बुरा तरह जख्मी होकर पुलिस की शरण में पहुंची। मामला मठपुरैना थाना टिकरापारा का है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शबाना फरार है। आरोपियों ने उधारी में ब्याज दर पर ली रकम की बात को लेकर प्रार्थिया के घर में घुसकर न केवल गंदी गालियों की बौछार की बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा, रॉड और  धारदार हथियार से चोटिल कर दिया। 

पुलिस का खौफ गुंडों पर नहीं पर आम आदमी गुंडों के खौफ तले दबा है, क्यों ?

रेखा हेडाऊ मठपुरैना दीवार बस्ती में रहती है। घटना 4 नवंबर की सुबह 6.30 बजे की है। शबाना आरोपियों जितेंद्र, रितु, एवं चांदनी के साथ प्रार्थिया रेखा के घर बेधड़क घुस गई और सीधे मारपीट पर उतर आई। उसे गंदी गंदी गाली देते हुए घसीटते हुए रोड तक ले आई और कहा कि और पैसा लाकर देगी कि नहीं, नहीं देगी तो तेरा यही हाल करेंगे। यानी  सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी चल रही थी औक किसी में साहस नहीं था कि कोई शबाना या उसके गुंडों को रोक सके या उससे पंगा ले सके। जाहिर है शबाना का क्षेत्र में खौफ आज से नहीं, वर्षों से कायम है। सवाल उठना बी लाजिमी है कि आखिर कानून और पुलिस को ताक पर रखने की शबाना हिमाकत कर रही थी तो किसके बल पर। संबंधित थाने का खौफ था ही नहीं उसे, आखिर क्यो?

प्रार्थिया को थाने तक आने की नौबत क्यों आई ?

पुलिस ने बयान जारी कर बताया है कि प्रार्थिया के लिखित आवेदन पर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। शबाना से खुद को बचाकर रेखा जैसे-तैसे थाने पहुंची और मदद की गुहार लगाई। पूरा कांड शहर के मठपुरैना स्थित ईमाम नगर में हुआ। शबाना इस इलाके में ब्याज पर रकम देने का काम करती है। कई लोगों से ब्याज वसूली के नाम पर ये उधार दी गई रकम का करीब-करीब दोगुना वसूलती है। रेखा को भी धमकाकर शबाना यही कर रही थी। रेखा ने बताया कि उसने शबाना से 50 हजार रुपए लिए थे और ब्याज सहित 80 हजार रुपए लौटा भी चुकी है।फिर सवाल कि जब शबाना का आतंक पहले से कायम है तो प्रार्थिया को थाने तक आने की नौबत क्यों आई ? क्या पुलिस किसी खौफनाक हादसे का इंतजार कर रही थी ? पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी- चांदनी साहू पति स्व. डोमन साहू (26) दूसरा रितु यादव पति गोपी यादव (22) दोनों का निवास देवा डेरा के पास मठपुरैना थाना टिकरापारा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार थे, जिसको टीम ने पतासाजी कर गिरफ्तार किया।  

शबाना से मुझे व परिवार को जान का खतरा- रेखा

रेखा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि शबाना ने मोहल्ले वालों के सामने उसे कहा- पैसा और नहीं दोगी तो यही हाल करेंगे, पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। पिटाई की वजह से रेखा के दोनों हाथ, दोनों पैर, पीठ, चेहरे और सिर पर चोट लगी है। रेखा ने थाने पहुंचकर पुलिस से कहा- शबाना से मुझे व परिवार को जान का खतरा है। शबाना मुझे मार डालेगी।

अब टीआई की जुबानी ही सुनिए क्या कहा उन्होंने 

थाना प्रभारी टिकरापारा अमित भेड़िया का कहना है कि शबाना औओर जीतेंद्र की गिरफ्तारी के लिए पूरे प्रयास चल रहे हैं, टीमें लगाई गई हैं। आज 4 नवंबर को सीजेएम वासनीकर की अदालत में शबाना की और से उनके वकील रामगोपाल ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया था लेकिन पुलिस की कड़ी नाकेबंदी के चलते दोनों के वकील ने उन्हें (आरोपियों को) अदालत आने से रोक दिया। उसके बाद से शबाना व जीतेंद्र भागे-भागे फिर रहे हैं, टीम उसके पीछे लगी है। उन्होंने बताया कि निगरानी बदमाश जावेद खान की शबाना दूसरा पत्नी है, जिसके खिलाफ कई मामला दर्ज हैं और वो जेल में बंद है  जबकि शबाना के खिलाफ सिर्फ 151 (प्रतिबंधात्मक) का एक मामला दर्ज है। टीआई ने खुद ही उसके पति के खौफ की कहानी बताकर कहा कि… मीडिया जबरदस्ती मामले को रंग दे रहा है। टीआई साहब से बड़ा सवाल… कि जब पति अपराधी है तो पत्नी का खौफ तो कायम रहेगा कि नहीं ?

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!