भानुप्रतापपुर सीट के उपचुनाव के लिए मतदान 5 दिसंबर को, परिणाम की घोषणा 8 को

by sadmin
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर सीट के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। दिसंबर में चुनाव होंगे। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मनोज मंडावी के निधन के बाद यह सीट खाली है। भानुप्रतापपुर के साथ ओडिशा, राजस्थान, बिहार और उत्तरप्रदेश की एक-एक सीट पर उपचुनाव होना है।

 

आयोग के अनुसार ये है चुनाव कार्यक्रम

10 नवम्बर से नामांकन की शुरुआत होगी।

17 नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन निर्धारित है।

18 नवंबर को स्क्रूटनी।

21 नवंबर को नाम वापसी का अंतिम दिन होगा।

5 दिसंबर को मतदान।

8 दिसंबर को मतगणना/परिणाम की घोषणा होगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!