ठग से दोस्ती महंगी पड़ी डीजी संदीप गोयल को तिहाड़ जेल से हटाए गए

by sadmin
Spread the love

दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने संदीप गोयल की जगह अब स्पेशल सीपी संजय बैनीवाल को तिहाड़ जेल का डीजी बनाया है। वहीं, वर्तमान डीजी संदीप गोयल को अगले ऑर्डर तक पीएचक्यू रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है। दरअसल डीजी संदीप गोयल को ठग सुकेश चंद्रशेखर से हाथ मिलाने की सजा भुगतनी पड़ी है। ठग सुकेश को तिहाड़ जेल में संदीप जेल में ऐशो आराम की सारी सुविधाएं मुहैया करा रहे थे। उन पर आप पार्टी  के मंत्री सत्येंद्र जैन और ठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने का आरोप है |

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड से लेकर तिहाड़ जेल में धूम मचा दी है। उसके कारनामों से बॉलीवुड के कई सितारे विवादों में घिर गए है। ED और CBI की पूछताछ से उसकी नींद हराम है। इसकी गाज अब तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल पर गिरी है। उनका तबादला कर दिया गया है। संदीप गोयल पर जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने का आरोप है। बताया जाता है कि गोयल के निर्देश पर सुकेश की जेल में ऐश थी। उसकी मौज -मस्ती का पूरा इंतजाम कुछ जेलरों के हाथों में था।

1989 बैच के IPS अधिकारी हैं संदीप
संदीप गोयल 1989 बैच के IPS अधिकारी हैं, वह 17 जुलाई 2019 को जेल के डीजी बने थे।  इससे पहले वह स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर नॉर्दर्न रेंज थे। इससे पहले अरुणाचल में पोस्टेड थे।

81 से ज्यादा जेल अधिकारी जांच के घेरे में
डीजी गोयल पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। उनकी जांच के मद्देनजर अब उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर अटैच किया गया है। अभी तक की जांच में सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने के आरोप में 81 से ज्यादा जेल अधिकारी दिल्ली पुलिस की जांच के घेरे में हैं। आरोप है कि इन्हे सुकेश रिश्वत देकर जेल में ठाट से रह रहा था। 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!