28
बालोद । दल्लीराजहरा के भिलाई स्टील प्लांट क्वारी माइंस एरिया के सड़क पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान ग्राम गुजरा निवासी 21 वर्षीय डोमेंद्र टेकाम पिता मोहन लाल टेकाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पहले माइंस एरिया में मोटर साइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस भी माइंस एरिया में मृतक युवक के चोरी करने की नियत से घुसने के बात से इंकार नहीं कर रही है। युवक की हत्या कैसे हुई यह जांच का विषय है। स्थानीय पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। राजनांदगांव से डाग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।
