सेना की जमीन कब्जाने के मामले पर दो कांग्रेसी विधायकों के घर ईडी का छापा

by sadmin
Spread the love

भारतीय सेना की भूमि की बिक्री और खरीद में जाली कागजातों के कथित इस्तेमाल की जांच के साथ कोयला घोटाला मामले को लेकर ईडी ने 9 जगहों पर छापा मारा है। झारखंड के साथ पश्चिम बंगाल में टीम जांच कर रही है। इसमें 2 कांग्रेसी विधायकों के यहां कार्रवाई जारी है। कोयला व्यवसायी अजय कुमार सिंह के घर पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है।

कोयले से जुड़े मामले में रांची में टीमें 8 गाड़ियों से पहुंची हैं। कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव के घर और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापे में सुबह से जांच की जा रही है। इसमें रांची, बोकारो गोड्‌डा में 9 जगहों पर छापे पड़े हैं। 

बता दें कि प्रदीप यादव पौड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक हैं, वहीं कुमार जयमंगल सिंह बेरमो से विधायक हैं। कोयला व्यवसायी अजय कुमार सिंह के घर पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। कांग्रेसी नेताओं के अलावा रांची स्थित न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर भी जांच चल रही है। रांची में टीमें 8 गाड़ियों से पहुंची हैं। टीम दोनों विधायकों के गोड्डा, रांची के कांके रोड और डोरंडा स्थित नौ ठिकानों पर छापे मारे हैं।

बता दें कि झारखंड में ईडी और आयकर विभाग की यह बड़ी कार्रवाई है। ईडी के सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजे जाने के बाद राज्य में राजनीति तेज है। छापेमारी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि ये बीजेपी की साजिश है। लगातार गैर बीजेपी शासित सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या बीजेपी के सारे नेता पाक साफ है। उनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती है।

रांची में 8 और कोलकाता में 4 जगहों पर जांच

वहीं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में भारतीय सेना की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के करीब एक दर्जन ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। ईडी का छापा जिन जगहों पर चल रहा है उनमें कोलकाता के बिजनेसमैन अमित अग्रवाल व अन्य लोगों के घर और दफ्तर शामिल हैं। बताया गया है कि केंद्रीय एजेंसी अग्रवाल से जुड़े परिसरों समेत रांची और आसपास के इलाकों में करीब 8 जगहों और कोलकाता में 4 जगहों पर छापेमारी कर रही है।

रियल एस्टेट डीलर, निजी व्यक्ति घेरे में

एक अधिकारी ने बताया कि ईडी के संयुक्त दलों द्वारा कुछ रियल एस्टेट डीलर, निजी व्यक्तियों और संबंधित संस्थाओं पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच झारखंड पुलिस द्वारा भारतीय सेना की भूमि की बिक्री और खरीद में जाली कागजातों के कथित इस्तेमाल की जांच के लिए दायर प्राथमिकी से उपजी है। अग्रवाल को ईडी ने पिछले महीने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ दायर दो जनहित याचिकाओं में एक याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील राजीव कुमार को “फंसाने” की कथित साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले का संबंध ईडी द्वारा जांच के दायरे में शामिल कथित अवैध खनन मामले से भी है, जिसमें हाल ही में सोरेन को तलब किया गया था और उनके एक सहयोगी और दो अन्य को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!