पेटीएम फाउंडर बोले- डिजिटल भुगतान पर लोग भरोसा कर रहे, 2023 तक मुनाफे में आ जाएगी कंपनी

by sadmin
Spread the love

पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा है कि कंपनी अपने कारोबार में मोमेंटम हासिल कर रही है। साल 2023 में अपने परिचालन से मुनाफा कमाने लगेगी। पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा है कि मर्चेंट पार्टनर अब डिजिटल भुगतान के मूल्य को आसानी और तेजी से समझने लगे हैं अब वे उस तकनीक के लिए भुगतान करने के लिए तैयार हैं जो डिजिटल भुगतान को आसान और विश्वसनीय बनाती है।   

उल्लेखनीय है कि कंपनी के फाउंडर ने  27 अक्टूबर को ही शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद पहली बार अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की है। विजय शेखर शर्मा ने कंपनी के शेयरधारकों को भेजी गई एक चिट्ठी में कहा है कि पिछले एक साल में हमारी टीम ने बेहतरीन काम किया है। कंपनी का राजस्व सुधरा है और हम अपने भुगतान और क्रेडिट बिजनेस में निवेश करने में सक्षम हैं। 

हमारा फोकस ऐप पर है- विजय शेखर शर्मा

27 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद पहली बार अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश करने के दौरान कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा है कि हमारा फोकस ऐप पर है और हम इस पर फास्टैग और बाय नाव पे लेटर जैसी सुविधाएं भी दे रहे हैं जो लोगों को पसंद आ रही है। शर्मा ने शेयरधारको को लिखा है कि कंपनी का EBITDA लॉस लगातार कम हो रहा है। शर्मा ने शेयर धारकों को भरोसा दिया है कि साल 2023 के सितंबर महीने में खत्म हो रहे क्वार्टर तक कंपनी ऑपरेटिंग मुनाफा कमाने लगेगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!