प्रतिष्ठित पत्रकार स्व. बबन प्रसाद मिश्र की धर्मपत्नी मनोरमा मिश्र का निधन

by sadmin
Spread the love

रायपुर। नगर के प्रतिष्ठित पत्रकार स्वर्गीय श्री बबन प्रसाद मिश्र की धर्मपत्नी श्रीमती मनोरमा मिश्र का बुधवार देर रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 20 अक्टूबर गुरुवार को देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम में किया गया। वे गिरीश मिश्र, सतीश मिश्र, नीलिमा शुक्ला, डॉ. मधुरिमा दुबे, मनीष मिश्र की माता थीं। वे गणेश प्रसाद मिश्र, रिपुसूदन मिश्र एवं सुभाष मिश्र की भाभी थीं।

सीएम ने गहन शोक व्यक्त किया

सीएम भूपेश बघेल ने श्रीमती मनोरमा मिश्र के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। सीएम ने श्रीमती मिश्र के शोकसंतप्त परिवारजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!