25
सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही बहुत अधिक ज्योतिष और धार्मिक महत्व भी होता है। सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दिन किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है…
मेष राशि
- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- निवेश करने से लाभ होगा।
- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
- मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन आनंदमय हो जाएगा।
- खर्चों में कमी आएगी।
- यह समय लेन- देन के लिए काफी शुभ रहेगा।
सिंह राशि
- इस समय नया मकान या घर खरीद सकते हैं।
- मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।
- दांपत्य जीवन सुखम रहेगा।
- नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है।
- लेन- देन के लिए समय शुभ है, लेकिन लेन- देन से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
- आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।
16 अक्टूबर को होगा पहला राशि परिवर्तन, मेष, तुला, वृश्चिक वालों का चमकेगा भाग्य
कन्या राशि
- मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों में सफलता मिलेगी।
- नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।
- व्यापार के लिए ये समय काफी शुभ है।
- धन- लाभ होगा, लेकिन आपको इस साल अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
- लेन- देन के लिए समय शुभ रहेगा।
31 अक्टूबर तक इन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन, देखें क्या आपकी राशि भी है शामिल
तुला राशि
- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- निवेश करने के लिए समय अच्छा है।
- नया वाहन खरीद सकते हैं।
- लेन-देन के लिए भी समय अच्छा है।
- मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।
- आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
- निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है।
- इस समय धन-लाभ तो होगा, लेकिन खर्चों में कमी करने का प्रयास करें।
- व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
- मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
- नया वाहन या मकान लेने के लिए समय शुभ है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
