ज्वेलरी शाप चोरी, 2 महिला गिरफ्तार, 45 हजार के जेवरात जब्त

by sadmin
Spread the love

भिलाई। जामुल क्षेत्र के ज्वेलरी शाप में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर सोने के जेवर बरामद कर लिया है। जामुल टीआई याकूब मेमन ने बताया कि 1 अक्टूबर को काकन ज्वेलर्स में 2 अज्ञात महिला द्वारा 25 नग सोने की फुल्ली, पत्ता सहित वजनी 7.500 ग्राम कीमती 45 हजार रुपए की चोरी की थी।

 प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 380, 34 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की गई। ज्वेलर्स शाप में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 महिलाओं को चिंन्हाकित कर पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी महिलाओं ने अपना नाम ए मीना एवं  एस नीला उर्फ कुण्डी राव होना बताया। वहीं घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी महिलाओं के पास से 25 नग वाली सोने की फुल्ली, पत्ता वजनी 7.500 ग्राम कीमती 45 हजार रुपए जब्त किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक, सहायक उप.निरीक्षक पूरण बहादुर सिंह, सहायक उप निरीक्षक फुलचंद यादव, प्रआर रोमन सोनवानी, राजकुमार चंद्रा, जी सेमुअल, आर.अमित सिंह, एस दिनेश, गंभीर जाट की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!